Skip to content

केस 5: ATM के बाहर · भाग 1 / 2

आंटी जी, मैं दिखा दूँ?

ये कहानियाँ असली घटनाओं से प्रेरित हैं, लेकिन काल्पनिक हैं। किरदार, परिवार, गाँव, बैंक, ऐप और कंपनी के नाम काल्पनिक हैं; किसी असली व्यक्ति या संस्था से समानता संयोग है। RBI, SEBI, पुलिस और 1930 जैसी असली संस्थाओं का ज़िक्र सिर्फ़ जानकारी के लिए है — AQVIK उनसे जुड़ा नहीं है। ये क़ानूनी या वित्तीय सलाह नहीं है, और शिकायत करने से पैसा वापस मिलने की गारंटी नहीं होती। कोई ग़लती दिखे तो support@aqvik.com पर बताएँ।

1 / 9

पेज 1

कोल्ड ओपन

जयपुर। मानसरोवर। अवध नेशनल बैंक का ATM। शुक्रवार, सुबह 10:15।

कमला देवी ने कार्ड मशीन में डाला। PIN डाला। ₹5,000 लिखा।

स्क्रीन पर लाल अक्षर आए: "INVALID CARD. Please contact your bank."

उन्होंने दोबारा कोशिश की। फिर वही।

पीछे लाइन में खड़े एक लड़के ने कहा, "आंटी जी, कार्ड उल्टा तो नहीं डाल दिया?"

कमला देवी ने कार्ड निकालकर देखा। अवध नेशनल बैंक। नीला रंग। वही चिप। लेकिन कार्ड पर छपा नाम — SHABNAM BANO।

उनका नाम नहीं था।

कमला देवी वहीं खड़ी रह गईं। हाथ में एक अनजान औरत का कार्ड। और उनका अपना कार्ड — जिसमें उनकी 32 साल की नौकरी की पेंशन आती थी — कहीं और। किसी और के हाथ में।

उन्हें अभी पता नहीं था कि पिछले 22 घंटों में उस कार्ड से ₹1,42,500 निकल चुके थे।

— 1 —

Digital Thug Life · Season 1 · Written by AQVIK · Illustrations are AI-generated.