Skip to content

केस 6: लाइक करो, कमाओ · भाग 1 / 2

हाय डियर!

ये कहानियाँ असली घटनाओं से प्रेरित हैं, लेकिन काल्पनिक हैं। किरदार, परिवार, गाँव, बैंक, ऐप और कंपनी के नाम काल्पनिक हैं; किसी असली व्यक्ति या संस्था से समानता संयोग है। RBI, SEBI, पुलिस और 1930 जैसी असली संस्थाओं का ज़िक्र सिर्फ़ जानकारी के लिए है — AQVIK उनसे जुड़ा नहीं है। ये क़ानूनी या वित्तीय सलाह नहीं है, और शिकायत करने से पैसा वापस मिलने की गारंटी नहीं होती। कोई ग़लती दिखे तो support@aqvik.com पर बताएँ।

1 / 9

पेज 1

कोल्ड ओपन

नागपुर। मानेवाड़ा। देशमुख परिवार का घर। सोमवार, रात 11:48।

पूजा के लैपटॉप पर एक डैशबोर्ड चमक रहा था:

TOTAL BALANCE: ₹6,84,200. Status: WITHDRAWAL LOCKED. Reason: Tax clearance pending — ₹1,96,000.

बगल के कमरे में पापा सो रहे थे। कल सुबह उन्हें पूजा को इतवारी के ज्वेलर के यहाँ ले जाना था। शादी का मंगलसूत्र बुक करना था। बुकिंग अमाउंट — ₹2 लाख।

वो ₹2 लाख पूजा के खाते में थे। पापा ने तीन हफ़्ते पहले डाले थे। "तू सँभाल, बेटा। शॉपिंग की लिस्ट तेरे हाथ में।"

अब पूजा के खाते में ₹1,312 थे।

उसने फोन उठाया। ChatBox पर "रिया मैम" का आख़िरी मैसेज: "पूजा डियर, लास्ट स्टेप। टैक्स भरो, पूरे ₹6.84 लाख 30 मिनट में आपके अकाउंट में। ट्रस्ट द प्रोसेस। 💛"

पूजा ने 11 दिन पहले सिर्फ़ तीन वीडियो लाइक किए थे। ₹150 कमाए थे।

और अब, एक-एक करके, ₹3,92,000 जा चुके थे।

— 1 —

Digital Thug Life · Season 1 · Written by AQVIK · Illustrations are AI-generated.